फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में 26 जून को होगा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ली बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता 26 जून को हांसी आएंगी। हांसी में उनका भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा की हांसी जिला इकाई की कोर कमेटी, कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और हिसार व हांसी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। इस दौरान मंत्री रणबीर गंगवा ने निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह SIR को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहा है। मंत्री ने कहा कि SIR के तहत फर्जी वोटों को हटाने के साथ-साथ नए पात्र मतदाताओं के वोट भी बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में भी इस प्रकार का पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह चुनाव आयोग का कार्य है। वहीं चानौत गांव में चल रहे पेयजल आंदोलन को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सरकार गांव को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव को अलग पाइपलाइन से पानी देने का वादा किया है और उसे पूरा किया जाएगा। अमृत योजना के तहत शहरी पेयजल पाइपलाइन से गांव को पानी नहीं दिया जा सकता, इसलिए ग्रामीण अपनी जिद छोड़ें और सरकार पर विश्वास रखें। मंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि गांवों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें