फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: लघु सचिवालय में सुशासन दिवस का आयोजन, डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने लिया भाग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 02:46 PM IST

अधिकारी और कर्मचारी सरकारी योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक फायदा पहुंचाएं। अगर आपकी मंशा सही है तो लोगों के लिए सिस्टम में बदलाव भी कर दे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें, जिससे आपको दुआएं भी मिलेंगी। यह कहना था डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा का। वह आज लघु सचिवालय में आयोजित सुशासन दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वह जनता की समस्याओं को फाइलों में न रखें बल्कि उनका समाधान भी करें। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि कई बार नियमों के कारण किसी जरूरतमंद का काम नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर सिस्टम में थोड़ा बदलाव भी करना पड़े तो उसे कर दे, बशर्ते उससे सरकार को कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि सरकार बाल शौर्य दिवस मान रही है। आप अपने बच्चों को साहिबजादों की वीर गाथाओं से अवगत करवाएं ताकि देश की नई पीढ़ी साहिबजादों के साहस, त्याग और नैतिक दृढ़ता से प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें