फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जीजेयू को देश में मिला 32वीं रैंक, हरियाणा में नंबर वन विश्वविद्यालय

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 में देश में 32वीं रैंक हासिल की है। जीजेयू ने हरियाणा में नंबर 1 रैंकिंग प्राप्त की है। फार्मेसी विभाग ने देश भर में 49वां स्थान पाया है। इंजीनियरिंग विंग को 201-300 बैंड, प्रबंधन विभाग को 102-125 बैंड में स्थान पाया है। एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) में जीजेयू को 11-50 बैंड में स्थान मिला है। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कुलपति कार्यालय के कमेटी हॉल में मीडिया से बातचीत में कहा कि अपेक्षाकृत नया संस्थान होने के बावजूद स्थापित विश्वविद्यालयों से बेहतर प्रदर्शन किया है। जो इसके तीव्र विकास पथ, मजबूत शैक्षणिक संस्कृति और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने ने कहा कि यह उपलब्धि समूचे हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह मान्यता केवल रैंकिंग तक ही सीमित नहीं है। यह नवाचार को बढ़ावा देने, उच्च-गुणवत्ता वाले शोध को आगे बढ़ाने और हमारे विद्यार्थियों को वैश्विक नागरिक और भविष्य के नेता के रूप में तैयार करने के लिए गुजविप्रौवि की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। केवल 30 वर्षों में, हमने एक ऐसा शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित किया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित है। यह वैश्विक मान्यता की ओर हमारी यात्रा की शुरुआत मात्र है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें