फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों के चालकों ने की हड़ताल, आधे शहर में नहीं उठा कचरा

नगर निगम के वॉर्ड नंबर 1 से 10 डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाली गाड़ियों के चालकों ने सोमवार को हड़ताल कर काम बंद कर दिया। जिसके चलते आधे शहर में सोमवार सुबह से कचरा उठान ठप हो गया। कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर और हेल्पर बरवाला चुंगी के पास धरने पर बैठ गए। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इन लोगों ने निगम व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वे ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहे हैं। उन्हें उचित वेतन नहीं मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान किया जाता है। चालक शुभम ने बताया कि वेतन बढ़ोतरी की उनकी मांग पर नगर निगम प्रशासन या ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्हें रविवार सहित सप्ताह के सभी दिन काम करना पड़ता है। सप्ताह में एक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा। अतिरिक्त काम के बदले कोई भुगतान नहीं दिया जाता। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पूरा और समय पर वेतन भुगतान, मेहनताने में बढ़ोतरी और रविवार को काम करने पर अतिरिक्त भुगतान शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कचरा गाड़ी नहीं चलेगी और घर-घर से कचरा नहीं उठाया जाएगा। दोपहर करीब एक बजे ठेकेदार ने हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद चालक धरना खत्म कर काम पर लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें