फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: गंगवा पंचायत ने 25 बेड के अस्पताल के लिए दी जमीन, जल्द मंजूरी की संभावना

शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2026 08:28 PM IST

गांव गंगवा की पंचायत की तरफ से गांव में जोर-शोर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पंचायत ने गांव में 25 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन भी आरक्षित की है। पंचायत के मुताबिक अस्पताल के लिए जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। साथ ही गांव में जारी महाग्राम योजना का कार्य पूरा होने से गांव की सूरत बदल जाएगी। पंचायत की तरफ गांव में आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण भी करवाया जा रहा है जो जल्द बनकर तैयार होगा। सरपंच भगवान दास ने बताया कि गांव में 77 करोड़ की लागत से महाग्राम योजना के तहत सीवर व पेयजल लाइन बिछाने का कार्य जारी है। जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा। इस योजना के पूरा होने से ग्रामीणों को काफी फायदा होगा। जलभराव आदि के कारण इस योजना में थोड़ी बाधा आई है। इस योजना के लिए गांव की सभी गालियों को उखाड़ना पड़ा। इनमें से 40 प्रतिशत गलियों का निर्माण किया जा चुका है जबकि 60 प्रतिशत का निर्माण भी जल्द कर दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें