फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के प्रताप नगर में दूषित पेयजल सप्लाई से पांच हजार लोगों पर मंडरा रहा बीमारी का खतरा

शहर में दूषित पेयजल सप्लाई लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। करीब पांच हजार आबादी वाले एरिया प्रताप नगर, पड़ाव मोहल्ला, जलेबी चौक, जहाज पुल का एरिया में पिछले 15 दिनों से दूषित पेयजल सप्लाई की जा रही है। जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे है। नलों में सीवरेज का पानी आने से लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है। गुस्साए लोगों ने अब धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। शहर के प्रताप नगर पड़ाव मोहल्ला, गुजरान गली क्षेत्र निवासी कमला देवी, माया देवी, उर्मिला, सुषमा देवी, सरस्वती, राजेश पोशवाल , रजनीश ने बताया कि वह सुबह पहले उठकर पानी की मोटर चलाते है तो दूषित पानी आता है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से चल रहा है। दिन भर इंतजार करने के बाद शाम को मोटर चलाते है, उस समय भी गंदा पानी ही आता है। नल के अंदर यह पानी आने से पूरे घर का वातावरण भी दूषित हो जाता है। कई बाद पानी की टंकी में यह गंदा पानी भर जाता है तो टंकी को साफ करना भी मुश्किल हो जाता है।अब तो बच्चे व बूढ़े इस पानी के कारण बीमार भी पड़ने लगे है। दूषित पानी सप्लाई की शिकायत जन स्वास्थ्य विभाग से की जा चुकी है। अधिकारी क्षेत्र में आए भी थे, लेकिन कोई कार्रवाई नही की। केवल आश्वासन देकर चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें