सोमवार की सुबह करीब 9 बजे जीजेयू के सामने स्थित सुंदर नगर एरिया में कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग के कारण आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। कबाड़ में लगी आग के तेजी से काला धुआं निकलने लगा। आग लगने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। दुकान में प्लास्टिक, लोहे व लकड़ी का सामान होने के चलते आग तेजी से फैल गई। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के काम में आसपास के दुकानदार व अन्य लोगों ने भी सहयोग किया।