फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हांसी में टोल प्लाजा पर किसानों ने जलाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला

हांसी-हिसार रोड पर स्थित रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने कड़ी ठंड और घनी धुंध के बावजूद प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की मांगें तुरंत मान ले और किसान नेता डल्लेवाल का अनशन समाप्त करवाए। किसानों ने चेतावनी दी की अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो मामला हमारे बस से बाहर हो जाएगा। इस तय प्रदर्शन के लिए किसान सुबह 10 बजे से ही टोल प्लाजा पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुतला फुंका गया। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के जिला प्रधान दशरथ मलिक ने बताया कि टोल प्लाजा पर सभी किसान यूनियन के सदस्य पहुंचे थे। सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुंका। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल के अनशन को 46 दिन हो गए हैं। हालत नाजुक होती जा रही है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो मामला काबू में नहीं रहेगा। सरकार को पहले ही चेतावनी दे रहे हैं कि मांगें मान लें। क्योंकि फिर किसान न जनता के कहे रुकेंगे ना ही प्रशासन के। इस दौरान किसान नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। किसानों ने सरकार को 12 मांगों का प्रस्ताव दिया है। जिनमें एमएसपी गारंटी कानून, संविधान की पांचवीं सूची का क्रियान्वयन, किसानों का कर्ज माफी और मजदूरों को उचित मजदूरी शामिल हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तीखा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें