फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में किसान-पुलिस टकराव पर जीवन हत्याकांड मामले में किसान नेता चरण का बड़ा आरोप, CM के विरोध के बवाल पर बोले...

जीवन हत्याकांड मामले में गठित 11 सदस्यीय कमेटी के सदस्य किसान नेता चरण सिंह ने हांसी में हुए किसान-पुलिस टकराव को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चरण सिंह ने कहा कि पुलिस ने किसानों के साथ बर्बरता की और ज्यादती की। आपको बता दें कि हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध के लिए पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच जमकर टकराव हुआ। सिसाय पुल पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।लाठीचार्ज के बाद हालात और बिगड़ गए। पुलिस और किसानों के बीच पथराव हुआ। इस दौरान DSP समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। वहीं हांसी एसपी विनोद कुमार को भी चोट लगने की बात सामने आई है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हांसी एसपी विनोद कुमार कथित तौर पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इसलिए वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि और उसके संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। जीवन हत्याकांड कमेटी सदस्य एवं किसान नेता चरण सिंह ने आरोप लगाया कि हांसी एसपी विनोद कुमार खुद किसानों पर पत्थर मारते हुए नजर आ रहे हैं। चरण सिंह ने कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी कानून व्यवस्था बनाए रखने की है, वही कानून व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें