फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कटला रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के लिए चुनाव आज, शाम 4 बजे तक होगा मतदान

नवीन दलाल Updated Sun, 14 Dec 2025 12:34 PM IST

कटला रामलीला कमेटी की कार्यकारिणी के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। फिर मतगणना करना शुरू होगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कुल 848 सदस्य अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बताया कि पंच पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। उप प्रधान पद के लिए एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं प्रधान पद के लिए दो, सचिन के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए दो और संयुक्त सचिव के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें से 6 का चुनाव किया जाएगा। प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल महाजन का कहना है कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह कमेटी के लिए सदस्यता अभियान चलाएंगे। पिछले 15 साल से सदस्यता अभियान नहीं चलाया गया है। अब स्थिति यह है कि सदस्यों की औसत उम्र 62 साल पहुंच गई है। वही उम्मीदवार विनोद गुप्ता का कहना है कि अगर वह प्रधान पद के लिए चुने जाते हैं तो वह कमेटी की पूरी सेवा करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें