फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में चालक की मौत, एक घायल

मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 02:57 PM IST

हिसार हवेली होटल के पास रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्कॉर्पियो की कैंटर से हुई टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं हादसे में एक अन्य सवार भी घायल हुआ है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी नई बताई जा रही है।स्कॉर्पियो गाड़ी की कैंटर के पिछले हिस्से से टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में मरने वाले की मौत गांव जीताखेड़ी निवासी रणबीर के रूप में हुई। घायल की पहचान जीता खेड़ी गांव के 36 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हिसार रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के समीप हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस के माध्यम से शव को नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहीं घायल को गाड़ी से निकाल कर निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल कारण पता नहीं लग सका है। मृतक रणबीर के दो बेटे हैं। मामले के अनुसंधान करता जयपाल मेहरा ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें