बाल भवन के स्विमिंग पूल में रविवार को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले से करीब 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को पदक और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नलवा से विधायक रणधीर पनिहार के बेटे भूपेंद्र पनिहार पहुंचें और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में 7 से 17 तक आयु वर्ग के लड़कों और लड़कियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के परिणाम में 50 मीटर फ्री स्टाइल में यशिका प्रथम रही। इसी प्रकार 100 मीटर फ्री स्टाइल में यश जैन प्रथम, 50 मीटर फ्री स्टाइल में नीव प्रथम, 25 मीटर फ्री स्टाइल में वेदिका द्वितीय रही। वहीं, 25 मीटर फ्री स्टाइल में आयुषी प्रथम, 50 मीटर फ्री स्टाइल में नेत्रा द्वितीय, 100 मीटर फ्री स्टाइल में हार्दिक प्रथम, 25 मीटर फ्री स्टाइल में देव द्वितीय और आरूष तृतीय स्थान पर रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।