बरवाला विधानसभा क्षेत्र के गांव धान्सू और मिर्जापुर में अब भी बारिश का पानी खेतों में भरा है। इससे किसानों की खरीब की फसल पूरी होने के बाद रबी की फसल की बिजाई नहीं हो सकी थी। किसानों ने पानी निकासी की मांग को लेकर विरोध जताया। खेतों में भरे पानी में खड़े होकर किसानों ने विरोध जताया। किसानों ने बताया कि पानी की निकासी कि प्रक्रिया बेहद धीमी है। खेतों में लंबे समय तक पानी खड़े रहने से जमीन की तैयारी और अगली फसल की बुआई प्रभावित हो रही है। जल्द से जल्द पानी की निकासी कराई जाए। साथ ही किसानों को रबी की फसल की बिजाई के लिए भुगतान किया जाए। किसानों ने बरवाला से विधायक व प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा से गुहार लगाई कि इस समस्या का समाधान कराएं। किसानों को भुगतान कराएं। अगर मंत्री आदेश करें तो एक सप्ताह में पानी की निकासी हो सकती है। लंबे समय तक पानी भरा रहा तो जमीन में सेम आ जाएगी। इसके बाद अगले साल भी यहां परेशानी आएगी। किसानों ने बताया कि जुलाई 2025 में तेज बारिश के बाद जलभराव के कारण करीब 3 हजार एकड़ में जलभराव हो गया था। जिसमें करीब 500एकड़ में पानी की निकासी नहीं हो सकी है।