फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम से हटाए गए 200 दैनिक वेतनकर्मियों ने शुरू की भूख हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Fri, 28 Nov 2025 12:51 PM IST

नगर निगम से हटा गए 200 दैनिक वेतनकर्मियों ने शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आज 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूनियन का कहना है कि अगर इन कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया और उनकी अन्य मांगों को नहीं माना गया तो वे हड़ताल पर भी जाने को मजबूर हो सकते हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र ने बताया कि सरकार के शहरी स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम ने 28 अगस्त को 200 सफाई कर्मचारी दैनिक वेतन के आधार पर 89 दिनों के लिए नियुक्त किए थे। इसके लिए निगम को सरकार की तरफ से अनुमति मिली थी। 24 नवंबर को इनके 89 दिन पूरे हो गए जिसके बाद इन्हें हटा दिया गया। बुधवार से कर्मचारियों ने धरना शुरू किया था। यूनियन की मांग है कि इन कर्मचारियों की समयावधि एक साल के लिए और बढ़ाई जाए। अगर प्रशासन जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं करता है तो शहर में सफाई कार्य बंद करने जैसा कदम उठाया जाएगा। संघ के सचिव अनिल ने बताया कि वर्तमान में निगम में 640 सफाई कर्मचारी है जबकि निगम की तरफ से करवाए गए सर्वे के अनुसार निगम के पास 1040 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। अभी भी निगम को 318 कर्मचारियों की जरूरत है। अगर इन 200 कर्मचारियों को भी शामिल कर लिया जाए, तब भी निगम को और कर्मचारियों की जरूरत होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें