फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद, एसपी से लोगों ने की मुलाकात

पंजाबी कल्याण मंच का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को एसपी शशांक कुमार सावन से मिलने पहुंचा। मंच के महासचिव वीएल शर्मा ने एसपी से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाबी मंच शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क की देखरेख करती है। कुछ लाेगों ने अवैध तरीके से पार्क के गेट के ताले तोड़कर रात के समय वहां प्रतिमा स्थापित कर दी। गलत तरीके से प्रतिमा स्थापित करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिमा को स्थापित करने का एक समय व विधान होता है। पूरे विधान के साथ समाज के लोगों को आमंत्रित कर इसकी स्थापना होनी चाहिए। इस तरह से रात के समय प्रतिमा को चोरी छिपे स्थापित करना पूरी तरह से गलत है। जिन लोगों ने वहां प्रतिमा स्थापित की है उनका पार्क समिति से कोई लेना-देना नहीं है। नगर निगम ने 2024 से पंजाबी कल्याण मंच को यह पार्क देख-रेख के लिए सौंपा हुआ है। पंजाबी कल्याण मंच की ओर से शहीद मदनलाल धीगंड़ा की प्रतिमा का निर्माण कराया गया है। जिसे विधि-विधान से पार्क में स्थापित किया जाना था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें