फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कांग्रेस कार्यालय में फिर से विवाद, होर्डिंग में रणदीप सुरजेवाला का फोटो बड़ा कर सैलजा का छोटा करने से रोष

जिला कांग्रेस कमेटी हिसार के कार्यालय एक बार फिर से चर्चाओं में है। कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगाए गए बोर्ड को लेकर विवाद हो गया है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग में सिरसा सांसद कुमारी सैलजा का फोटो छोटे साइज में करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला का फोटो बड़े आकार में कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश सैनी ने रोष व्यक्त करते हुए इस बारे में प्रदेशाध्यक्ष को शिकायत भेजने की बात कही है। जिला कांग्रेस कार्यालय में बाहर की ओर लगे होर्डिंग को ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने बदलवाया है। उन्हाेंने नए प्रदेशाध्यक्ष का फोटो सबसे बड़े आकार में उसके बाद रणदीप सुरजेवाला का फोटो उसी आकार में लगाया है। इसके बाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष का फोटो उनसे थोड़े कम साइज में है। होर्डिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर आंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस,सरदार बल्लभ भाई पटेल के फोटो को ऊपर की लाइन में स्थान दिया गया है। नीचे की पंक्ति में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सैलजा को लिया गया है। फोटो में हिसार सांसद जयप्रकाश, तीनों विधायक, शहरी जिला अध्यक्ष को स्थान नहीं दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें