हिसार में बारह क्वार्टर स्थित ढाणी किशन दत्त निवासी यश खटक की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने परिजनों ने बुधवार को तीसरे दिन शव के पोस्टमार्टम को लेकर सहमति दी। फिलहाल परिजनों कानागरिक अस्पताल परिसर में धरना जारी है। शाम के समय कैंडल मार्च निकालेंगे। धरने पर आया गवाह, दिखाए घाव... इस मामले में गवाह छोटू ने धरना स्थल पर आकर लोगों को पूरी हकीकत बताई। छोटू ने कहा जब हम रेलवे के क्वार्टर में पहुंचे तो मुझे, यश तथा अक्षय फौजी पर 10-15 लोगों ने हमला किया। मैं एक ही व्यक्ति को जानता हूं। अक्षय फौजी सभी को पहचानता हूं। चार पांच हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। सबसे अधिक चोट यश को आई। मेरे हाथ,सिर व पैर में चोट है। अक्षय फौजी को हाथ व पैर पर चोटें मारी गई हैं।