उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर मंगलवार सुबह छठ पर्व संपन्न हुआ। सुबह चार बजने के साथ ही श्रद्धालु मिलगेट स्थित जिंदल पार्क, आजाद नगर स्थित नहर और घाट पर पहुंचना शुरू हो गए। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान जिंदल पार्क छठी मईया के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, श्रद्धालुओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया। घाट, नहर और सरोवर पर पहुंची महिलाओं ने उ जे कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, छठी मइया आई ना दुअरिया, कोपी-कोपी बोले ले सूरज देव, हाजीपुर के केलवा महंग भइले आदि गीत गाए।