चानौत जल आंदोलन को लेकर हांसी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस शहरी पाइपलाइन से T कनेक्शन को सरकार अवैध बता रही है, वह ग्रामीणों का अधिकार है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री तक सही जानकारी नहीं पहुंचने का आरोप अधिकारियों पर लगाया। हांसी पहुंचे पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सिंह ने कहा कि चानौत गांव की पानी की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को इसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत-2 योजना के तहत ग्रामीणों को भी पानी दिया जा सकता है। महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। वही उचाना विधानसभा को जानी वाली अमृत 2 योजना की पाइपलाइन से पानी दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री और संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।