फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में उतरी ब्राह्मण सभा, सीबीआई जांच की उठाई मांग

नवीन दलाल Updated Fri, 17 Jan 2025 04:56 PM IST

ब्राह्मण सभा के प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोहनलाल बड़ोली पर षडयंत्र के तहत एफआईआर कराई गई है। साजिश रच कर यह केस दर्ज कराया गया है। राजनीतिक कारणों के चलते यह केस कराया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हिसार में ब्राह्मण धर्मशाला में मीडिया से बातचीत करते हुए ब्राह्मण सभा के प्रधान ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होने पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। जांच पूरी हाेने से पहले उन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। कई बार पार्टी रिपोर्ट आने से पहले ही पद से हटा देती हैं। हम भाजपा से मांग करते हैं कि मोहनलाल बड़ौली पर कार्रवाई नहीं की जाए। पार्टी स्तर पर भी इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने साजिश रची। उन्होंने कहा कि कई बार पार्टी के लोग ही राजनीतिक दुर्भावना में आकर अपने नेताओं के खिलाफ ही षडयंत्र रचते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। आशंका है कि राजनीतिक द्वेष के कारण उन पर केस दर्ज कराया गया हो। प्रधान राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि मोहनलाल बड़ोली ने बहुत कम समय में पार्टी को बहुत अधिक ऊंचा स्थान दिलाया है। उनके बढ़ते कद के चलते पार्टी के कुछ लोग काफी समय से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों को सामने लाया जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें