हिसार के गांव सातरोड कलां में खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार सवार युवकों ने टक्कर मार दी। इसके बाद रॉड व डंडों से हमला किया। हमले में पिता घायल हो गए। घायल राकेश कुमार (60) को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे अनूप की शिकायत पर आरोपी अनिल, सुनील (दोनों भाई) और दीपक के खिलाफ हत्या व विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हमलावरों में एक एयरफोर्स का जवान भी शामिल बताया जा रहा है। हमला मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन शव को मुर्दाघर छोड़कर चले गए।