फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: शांति नगर के ब्रह्मज्ञान मंदिर में मनाई गई बसंत पंचमी

परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर कुटिया, शांति नगर में आज बसंत पंचमी बड़े धूमधाम से मनाई गई। ब्रह्मदर्शी संत उपरामानंद महाराज के आशीर्वाद से भजन-कीर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया। असंख्य लोग बसंत के अनुरुप पीले वस्त्र अथवा पीली टोपियां धारण किए हुए थे। संत रामानंद ने बताया कि 9 रामायणों के पाठ का भोग डाला गया। ये पाठ 14 जनवरी को शुरू किए गए थे। रामायण पाठ के भोग के दौरान पंडाल जयश्रीराम व हनुमानजी के जयकारों से गूंज उठा। इससे पूर्व बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में प्रात: हवन किया गया। हवन उपरांत कीर्तन करते हुए ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद आयोजित सत्संग समारोह में संत रामानंद के अलावा संत मंडली ने प्रवचन देते हुए श्रद्धालुओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और सभी के लिए मंगलकामनाएं की। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में संत मंडली ने केक भी काटा। नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने दरबार में माथा टेका। समापन पर भंडारा चलाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग में हिसार के अलावा विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संत रामानंद ने बताया कि परमहंस श्रीयोग दरबार ब्रह्मज्ञान मंदिर, शांति नगर में ब्रह्मलीन संत उपरामानंद महाराज का दिव्य ज्योति दिवस 29 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 23 जनवरी को सुबह 6 से 8 बजे तक भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। 29 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक भागवत कथा की संपूर्णता व सत्संग किया जाएगा। सत्संग की समाप्ति पर भंडारा चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें