हिसार के रायपुर पुल के पास शनिवार रात को बालसमंद नहर टूट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने अधिकारियों को अवगत करवाया। इस पर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम भी मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उधर, नहर के टूटने से आसपास के करीब 200 एकड़ जमीन पर पानी भर गया। यहां खेतों में किसानों ने धान, कपास, ज्वार आदि की बिजाई की हुई थी, जिसे जलभराव से नुकसान पहुंचा।