फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के जाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

छाजूराज जाट कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो और हैमर थ्रो जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नलवा विधानसभा के विधायक रणधीर पनिहार ने किया। सुबह 9 बजे से मुकाबलों की शुरुआत हुई, जिसमें सबसे रोमांचक दौड़ की प्रतिस्पर्धाएं रहीं। लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबले कराए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। मुख्य अतिथि रणधीर पनिहार को कॉलेज के दिनों की याद आई मुख्य अतिथि रणधीर पनिहार ने कॉलेज के प्रति अपने जुड़ाव को साझा करते हुए कहा कि मैं भी इस कॉलेज का छात्र रहा हूं। जब भी यहां आता हूं, अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा हो जाती हैं। मन करता है कि फिर से यहां बैठकर पढ़ाई करूं और अपने गुरुओं से शिक्षा प्राप्त करूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें