फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिसार कार्यक्रम की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

नवीन दलाल Updated Thu, 10 Apr 2025 02:34 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को हिसार में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने वीरवार को रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान हिसार के डीसी अनीश यादव ने एयरपोर्ट के पास बनाए जा रहे पंडाल का मुआयना किया और रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने इस कार्यक्रम के लिए पूरी प्लानिंग को अंतिम रूप दिया है। डीसी अनीश यादव ने रैली स्थल पर पंडाल के निर्माण कार्य और मंच की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि रैली में बैठने वालों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है, और किस एरिया में कौन बैठेगा, इसका पूरा ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में मंच पर बैठने वाले वीआईपी नेताओं की पूरी लिस्ट भी तैयार की जा रही है। मंच के सामने एक विशेष वीआईपी कार्नर होगा, जिसमें विधायक, चेयरमैन, भाजपा के पदाधिकारी और अन्य उच्च अधिकारी बैठेंगे। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के कार्यक्रम से चार दिन पहले ही मंच को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। अधिकारी अपने स्तर पर निरीक्षण करने के बाद मुख्यालय को रिपोर्ट देंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया भी पार्टी की ओर से तैयारियों का आकलन कर रहे हैं। उन्होंने रैली स्थल पर 25,000 कुर्सियां लगाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, रैली में आने वाले लोगों के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग स्थानों का भी प्रबंध किया गया है। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए एक पार्किंग, सिरसा की ओर से आने वालों के लिए दूसरी पार्किंग, और शहर के अंदर से आने वाले वाहनों के लिए तीसरी पार्किंग का विकल्प होगा। प्रत्येक पार्किंग स्थल पर एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें