फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 650 एकड़ जमीन का नहीं हो पा रहा पंजीकरण, विधायक से मिले ग्रामीण

गांव बिठमड़ा के लोग जमीन का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण न होने पर सोमवार को नलवा विधायक रणधीर पनिहार से मिले। विधायक रणबीर गंगवा के नेतृत्व में डीसी अनीश यादव से मिले। डीसी ने भरोसा दिलाया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराएंगे। गांव बिठमड़ा के लोगों का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिलने पहुंचा। इस दौरान डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे इन लोगों ने नलवा विधायक रणधीर पनिहार को अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की करीब 650 एकड़ जमीन का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा। इस जमीन का रिकॉर्ड अपलोड नहीं हो पा रहा। इस बारे में पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम सभी से मिल चुके हैं। ग्रामीणों ने पटवारी को निलंबित किए जाने से अटके कार्याें से भी अगवत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि छह गांवों पर एक पटवारी है। पटवारी को पराली जलाने के मामलों को लेकर निलंबित कर दिया गया है। अब छह गांवों के खेती बाडी तथा जमीन संबंधी काम अटक गए हैं। इस बारे में सरकार की ओर से कोई समाधान निकाला जाना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें