फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज

शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Sep 2025 06:16 PM IST

विद्युत नगर स्थित खेल प्रांगण में बुधवार से हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की मेजबानी में ऑल इंडिया इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल बोर्ड की 47वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एक ऐसा खेल है। जो न केवल शारीरिक कौशल और तकनीकी दक्षता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और समर्पण का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि आप एक टीम की तरह खेलें। एक-दूसरे का सहयोग करें और एक-दूसरे से सीखें। बुधवार को हुए महिलाओं के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड को 2-0 से हराया। इसी प्रकार क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र डिस्कॉम ने एमपी पावर को 2-1 से, राजस्थान विद्युत निगम ने उत्तर प्रदेश स्टेट को 2-0 से, गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 2-0 से हराया। वहीं, पुरुषों के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले मे गुजरात ऊर्जा विकास निगम ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन को 3-1 से हराया। महाराष्ट्र डिस्कॉम ने राजस्थान विद्युत निगम को 3-1 से, तेलंगाना स्टेट पावर जनरेशन ने बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी को 3-1 से और टाटा पावर ने मप्र पावर को 3-2 से हराया और हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी को 3-2 से हराया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें