फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार:1200 अभ्यर्थियों ने दिया चपरासी बनने के लिए साक्षात्कार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 20 चपरासी पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थियों को रिमझिम बारिश ने सताया। हल्की बूंदाबांदी के चलते अभ्यर्थियों को अदालत परिसर में पार्किंग शेड के नीचे शरण लेनी पड़ी। 20 पदों पर हो रही भर्ती के लिए करीब 6632 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें रोजाना 1200 से 1300 अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 21 फरवरी तक चलेगा। अभ्यर्थी उनके नाम के अक्षरों के अनुसार बुलाए जा रहे हैं। वीरवार सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं । देर शाम तक 5 बजे तक इंटरव्यू का दौर चलता रहा। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार चपरासी के पदों की भर्ती का विज्ञापन 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदनों की जांच के बाद अब साक्षात्कार 17 से 21 फरवरी तक लिए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है। 20 पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे कई युवा बीए और एमए पास भी हैं। साक्षात्कार के लिए आए सिवानी मंडी निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने एमकॉम किया हुआ है। फिलहाल एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं। वहां पर वेतन कम होने के चलते यहां आवेदन किया है। अदालत प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें