हरियाणा में हुई बड़ी 'सियासी सर्जरी' से भारतीय जनता पार्टी ने एक साथ कई निशाने साध लिए हैं। नायब सिंह सैनी को सीएम फेस बना कर पिछड़ों को साधने की कोशिश की है। जिससे हरियाणा में सियासी समीकरण एकदम से बदल गए हैं, जिसके बाद वहां मुकाबला जाट बनाम जाट हो जाएगा।