पलवल के होडल के गांव सौंदहद में बिजली के शार्ट सर्किट की वजह से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इस आग से किसानों की 15 से 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसान दमकल की गाड़ियों का इंतजार करती रही है लेकिन 1 घंटा बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची। लेकिन गांव के सैकड़ों लोगों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया।