फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में यूपी के युवक ने किया सुसाइड, भाई की साली से शादी न होने पर दी जान

सरदूलगढ़ कैंची स्थित एक आरओ सर्विस सेंटर पर काम करने वाले उत्तर प्रदेश के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक 14 सेकंड का वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपने बड़े भाई और भाभी के प्रति गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है।मृतक की पहचान 27 वर्षीय आलोक के रूप में हुई है, जो यूपी के औरैया जिले के गांव मुरही का रहने वाला था। वह पिछले पांच महीनों से अपने छोटे भाई अनुराग के साथ रतिया में एक आरओ कैंपर सर्विस सेंटर पर काम कर रहा था।अनुराग के अनुसार, आलोक का उसके बड़े भाई लवलेश की साली के साथ पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आलोक उससे शादी करना चाहता था। पहले तो परिवार मान गया था, लेकिन बाद में बड़े भाई और भाभी ने इस रिश्ते से साफ इनकार कर दिया और लड़की को भी डराया-धमकाया। इसी बात को लेकर गुरुवार रात को फोन पर भाई-भाभी से आलोक का भारी झगड़ा हुआ था।सुसाइड करने से कुछ समय पहले आलोक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें उसने स्पष्ट तौर पर कहा की जब मेरा शव गांव पहुंचे, तो मेरे भाई और भाभी को मेरा शरीर छूने मत देना। वीडियो बनाने के बाद आलोक ने सीढ़ी की मदद से पंखे पर फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घटना का पता चला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना रतिया की एसएचओ पुष्पा सिहाग पुलिस बल और सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें