फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: लघु सचिवालय में लाइट जाने पर 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही महिला

जिला लघुसचिवालय फतेहाबाद में सोमवार को एक महिला 40 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। सुनीता नाम की महिला, जो वहां चाय पहुंचाने का काम करती है, जब तृतीय मंजिल पर चाय देने गई थी, तो वापसी के दौरान लिफ्ट में फंस गई। करीब 40 मिनट तक वह लिफ्ट के अंदर ही फंसी रही, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में हड़कंप मच गया। कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौके पर जुट गए और लिफ्ट ऑपरेटर व तकनीकी स्टाफ को बुलाया गया। काफी प्रयासों के बाद मैन्युअल तरीके से लिफ्ट को नीचे लाया गया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। लिफ्ट से बाहर आते ही महिला बेहद घबराई हुई थी। उसे पानी पिलाया गया और कुछ देर बैठा कर सामान्य किया गया। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें