फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पकड़े गए 38 वांछित अपराधी, हथियार व नशा बरामद

ऑपरेशन ट्रैक डाउन में संगठित अपराध, हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, न्यायालयों में वांछित तथा नशा तस्करी जैसे संगीन मामलों में शामिल 38 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में 5 हत्या, 9 हत्या के प्रयास के आरोपी, 24 संगठित अपराध से जुड़े अपराधी गिरफ्तार किए गए। अभियान के दौरान अवैध हथियार प आठ मामले दर्ज किए गए है। इसमें 11 आरोपी गिरफ्तार कि गए है। 11 अवैध हथियार, 57 जिंदा कारतूस व 13 खाली खोल बरामद किए। नशा तस्करी में 18 मामले दर्ज किए गए है और उसमें 27 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए है। इनसे 5 किलो 197 ग्राम अफीम, 4 किलो 991 ग्राम चूरा पोस्त, 3 किलो 200 ग्राम गांजा, 666 ग्राम हेरोइन शामिल हैं। संपत्ति होगी कुर्क एसपी ने बताया कि 33 अपराधियों जिनमें 15 पीओ और एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F) के तहत 18 नशा तस्कर की लगभग 6 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया पूर्ण की है। अभियान के दौरान हाईकोर्ट से सज़ायाफ्ता और पैरोल पर आए अपराधी को दोबारा गिरफ्तार किया गया। कई चोरी के वाहन, अवैध हथियार और वारदात में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें