फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अरोड़वंश महासभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर मतदान, तीन वर्ष के लिए चुना जाएगा प्रधान

फतेहाबाद अरोड़वंश महासभा के प्रधान पद के चुनाव को लेकर मतदान जारी है। तीन वर्षों के लिए प्रधान चुना जाना है। प्रधान पद के चुनाव को लेकर दो उम्मीदवार आजाद सचदेवा व तिलक राम मोंगा मैदान में है। वहीं अरोड़वंश महासभा के वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सह सचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर समाज की ओर से सर्वसहमति बना दी गई है। कुल 262 मतदाता प्रधान पद का चुनाव करेंगे। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। यह जानकारी सचिव एडवोकेट नरेश सचदेवा ने दी है। उन्होंने बताया कि हर तीन साल बाद अरोड़वंश महासभा के चुनाव होते हैं। इस बार चुनाव साल 2025 से साल 2028 तक काम करने वाली कमेटी के लिए किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें