फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: पानी के अवैध कनेक्शन काटने पर ग्रामीणों ने किया विरोध, बुलानी पड़ी पुलिस

गांव अयाल्की के सरपंच ने अपने प्लॉट पर सब्जियां उगा रखी थी। जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका कनेक्शन काटने के साथ बेटे को नोटिस जारी कर दिया है। इस दौरान ग्रामीणों के साथ बहस हुई तो पुलिस को बुलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार गांव अयाल्की में अवैध कनेक्शन होने के कारण अनेक घरों में पानी नहीं पहुंच रहा था। जिस पर जनस्वास्थ्य विभाग के सलाहकार शर्मा चंद लाली, राकेश कुमार शर्मा, मंगत राम, महेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह की टीम गांव में पहुंची। यहां पर अभियान चलाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति के यहां पर हरा चारा उगाया मिला। जिस पर टीम ने कनेक्शन काटना चाह तो गाली गलौज कर दी। जिस पर अधिकारियों ने पुलिस को बुला लिया। डायल 112 पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच कर दी है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच ने भी प्लाट में सब्जियां उगा रखी है। जब टीम पहुंची तो वहां पर सब्जियां उगाई मिली। जिस पर कनेक्शन काट दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें