फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: खेड़ी माइनर से अज्ञात युवक का शव हुआ बरामद

गांव किरढ़ान के समीप खेड़ी माइनर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीघड़ हेड से निकलकर गांव खेड़ी तक जाने वाली खेड़ी माइनर नहर में शनिवार को ग्रामीणों ने गांव किरढ़ान के समीप एक अज्ञात शव को तैरता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। अज्ञात शव की उम्र करीब 30-35 साल है। थाना प्रभारी राशेध्याम ने बताया कि नहर से अज्ञात शव मिला है। जिसकी पहचान के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में रखवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें