फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में स्वामी राजेन्द्रानंद महाराज को दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

नवीन दलाल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 AM IST

शहर के रेलवे रोड स्थित गुरु जंभेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा शब्दवाणी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह जानकारी मंदिर कार्यलय सचिव मनोज गोदारा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता ने सुबह 7:15 बजे हवन किया गया जबकि गुरु जंभेश्वर मंदिर में ब्रह्मलीन गौभक्त परम श्रद्धेय स्वामी राजेंद्रानंद महाराज की आत्मिक शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा की गई जिसमें पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने शिरकत की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर बबली ने कहा कि गौभक्त स्वामी राजेन्द्रानंद जी का निधन समस्त समाज के लिए बहुत बड़ी क्षति हैं जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर मनोहर लाल, मनोज हनुमान सिंह, रामेश्वर लाल, रामेश्वर गोदारा, सुभाष ठरवा, बाली गोदारा, ईश्वर बोस्ती, जगदीश, चंद्रमोहन, रूड सिंह, राय साहब पूर्व सरपंच, मनोहर सिहाग, अमरीक नैन, बलबीर ज्यानी एवं समस्त कार्यकारिणी उपस्थित हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें