फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में 10 माह से वेतन नहीं मिलने पर प्रशिक्षु पटवारियों का धरना, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

पिछले 10 महीने से वेतन न मिलने से नाराज प्रशिक्षु पटवारियों ने आज फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु पटवारियों व अन्य पटवारियों ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षु पटवारियों की नियुक्ति के बाद से ही वेतन जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशिक्षण के दौरान भी वेतन न मिलने से उन्हें अपने दैनिक खर्चों और परिवार का भरण-पोषण करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है और न ही वेतन दिया गया है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया और बकाया वेतन जारी नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। पटवारियों ने जल्द से जल्द वेतन आदेश जारी करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें