फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नगर परिषद की कार्रवाई से गुस्साए व्यापारी, जेसीबी के आगे बैठे

शहर में नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके विरोध में व्यापार मंडल के बैनर के तले व्यापारी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा प्रधान व पार्षद जॉनी मेहता ने कहा कि नगर परिषद ने गलत तरीके से कार्रवाई की गई है, जिससे व्यापारियों में रोष बना हुआ है। हमने प्रशासन से मुलाकात कर समय मांगा था लेकिन नगर परिषद ने इस कार्रवाई को करके गलत किया है। दुकानों के शेड के अलावा शटर भी तोड़ दिए हैं जो दुकानों की सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। व्यापार मंडल प्रधान राजेंद्र ठकराल ने कहा कि नगर परिषद की इस कार्रवाई के विरोध में टोहाना बंद किया जाएगा और अपना रोष जताया जाएगा। नगर परिषद चेयरमैन द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन फिर भी बुलडोजर चला दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें