बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी की बॉक्सर मानवी बिश्नोई का अंडर-17 गर्ल्स स्कूल नेशनल गेम -42 किलोग्राम में चयन हुआ। जानकारी देते हुए बजरंगबली बॉक्सिंग अकैडमी संचालक विनय वर्मा और बॉक्सिंग कोच महेश कुमार डांगरा ने बताया कि 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर को अंबाला के पुलिस डी ए वी स्कूल में संपन्न हुई डी ए वी जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मानवी बिश्नोई ने -42 वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था ।इसके बाद अब बॉक्सर मानवी बिश्नोई 28 नवंबर से 3 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में संपन्न होने वाली स्कूल नेशनल गेम में भाग लेगी। बजरंग मॉडल स्कूल के संस्थापक विनय वर्मा ने बताया कि मानवी बिश्नोई को बचपन से ही खेलकूद में रुचि रही है वह पिछले 3 साल से बॉक्सिंग का अभ्यास सुबह और शाम बजरंगबली बॉक्सिंग अकादमी में नियमित रूप से कर रही है मानवी के पिताजी टोहाना में ही अपना प्राइवेट बिजनेस करते हैं जो कि गांव ठरवा के मूल निवासी है। इस मौके पर मानवी बिश्नोई का अकादमी में पहुंचने पर फूलमाले और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर बजरंग मॉडल स्कूल संस्थापक विनय वर्मा, महेश बॉक्सिंग कोच डांगरा ,संदीप बिश्नोई ठरवा, संजय बिश्नोई ठरवा, मनजोत सिंह टोहाना महेंद्र बिश्नोई किसान मेडिकल भूवान, उग्रसेन सिहाग पारता,आशीष बॉक्सिंग कोच डांगरा,राहुल बॉक्सिंग कोच डांगरा, ज्योति वर्मा बॉक्सिंग कोच टोहाना आदि मौजूद रहे।