फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी कार्यालय में नहीं फहराया तिरंगा, निदेशक ने की शिकायत

टोहाना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला सहकारी श्रम एवं निर्माण प्रसंघ लिमिटेड के टोहाना स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज न फहराए जाने का मामला सामने आया है। इस लापरवाही को लेकर फेडरेशन के नव निर्वाचित निदेशक गुरनाम सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। गुरनाम सिंह ने शिकायत में बताया कि 15 अगस्त को सुबह 9 बजे कार्यालय में ध्वज फहराने के लिए उन्होंने प्रबंधक को तीन बार सूचना दी थी। 12 अगस्त को लिखित पत्र, 13 अगस्त को वॉट्सऐप संदेश और 14 अगस्त को फोन पर अवगत कराया गया। आरोप है कि इसके बावजूद 15 अगस्त को कार्यालय में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब वह अन्य सदस्यों के साथ कार्यालय पहुंचे तो मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ मिला। गुरनाम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के दिन सरकारी कार्यालय का बंद रहना और तिरंगा न फहराना बेहद गंभीर लापरवाही है। इससे न केवल राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में मैनेजर राम मेहर को दो बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं अस्सिटेंट रजिस्टार जितेंद्र कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैनेजर द्वारा झंडा फहराया जाना चाहिए था उन्होंने ऐसा ना करके गलत किया है नियम अनुसार जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें