शहर के हिसार रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बनी तीन नंबर दुकान में अज्ञात चोरों ने घुसकर हजार रुपए की नगदी चुरा ली है इसके बाद दुकानदार सोनू कक्कड़ द्वारा लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार नई सब्जी मंडी में मसर्ज रामस्वरूप एंड सैंस की दुकान से अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है जिसके बाद सब्जी मंडी के आढ़तियों ने प्रशाशन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में सोनू कक्कड़ ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर गया था सुबह जब आए तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अज्ञात चोर उसकी दुकान में रखे गले से 16000 की नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। उसने बताया कि दो व्यक्ति साथ लगते किसी कमरे में फुटेज में आए हैं और शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।