देर रात अज्ञात चोरों ने शहर के अग्रसेन चौक पर तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। अज्ञात चोर दुकान से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान ले गए। जानकारी के मुताबिक शहर के अग्रसेन चौक के नजदीक तीन मोबाइल फोन की दुकानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें अग्रसेन चौक पर स्थित मोबाइल फ़ोन की दुकान से करीबन 13 मोबाइल फोन चोरी होने की घटना सामने आई। वहीं, दूसरी हैप्पी की दुकान से कुछ नकदी गायब बताई जा रही है। इन दोनों दुकानों से कुछ दूरी पर एक दुकान के ताले मजबूत होने के चलते उसमें नुकसान होने से बच गया। हालांकि चोरों ने वहां पर भी चोरी करने का प्रयास किया था। सुबह पहुंचे दुकानदारों ने जब इसके बारे में सूचना पाई तो वह भी हैरान रह गए। इसके साथ ही आसपास के दुकानदारों ने इसे लेकर रोष व्यक्त करते हुए शहर में पुलिस की गश्त को और तेज करने की मांग उठाई गई है। इसके साथ ही अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, इस बारे में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।