फतेहाबाद जिला परिषद की सामान्य बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। जिला पार्षद पहले चेयरपर्सन से मुद्दों को लेकर उलझे। उसके बाद एक दूसरे से उलझ गए। पार्षद राकेश चोयल ने एजेंडे की कॉपी फेंक दी। गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हम यहां अपने वार्ड के काम करवाने आए हैं। पिछली बार लिखकर दिए गए कार्य भी पूरे नहीं हुए हैं। जिला पार्षद अनूप कुमार व रमेश गढ़वाल ने भी कहा कि हम अपने वार्ड के काम देते हैं, वह हो नहीं रहे हैं। हम चुनकर आए हुए हैं, काम की बात रखना हमारा अधिकार है। इसके बाद आठ सदस्य बैठक का बहिष्कार करके बाहर चले गए।