इस बार जिले में धान की खरीद में देरी होने के कारण मंडियों में खरीद और उठान की स्थिति में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। मंडियां धान की फसल से पूरी तरह अट चुकी हैं। किसानों और आढ़तियों को मंडियों में फसल रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। ऐसे में फतेहाबाद की नई अनाज मंडी के बाहर हजारों धान के बैग रखे हुए हैं। जिनका उठान पिछले कई दिनों से नहीं हो सका है। जिले में अभी भी 38 फीसदी उठान बाकी है।