फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर

शहर के दमकोरा रोड पर देर रात्रि एक स्विफ्ट कार चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है जबकि कार चालक को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, शहर की तरफ से स्विफ्ट कार चालक आ रहा था जिसने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी जिससे दो लोग घायल हो गए उसके बाद गाड़ी असंतुलित होने से दुकान के बाहर खड़ी मंदीप की बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी गई। दुकान मालिक मंदीप ने बताया कि कार चालक ने ड्रिंक की हुई थी और उसने पहले बाइक को टक्कर मारी जिससे एक व्यक्ति के पांव और दूसरे के सिर में चोट लगी है। कार चालक ने फिर उसकी दुकान के बाहर खड़ी बाइक को टक्कर मारी है जिससे उसके बाइक की टंकी टूट गई है। उसने बताया कि बाइक सवार घायलों को अस्पताल ले गए हैं जबकि कार चालक को पुलिस अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें