टोहाना के गांव दमकोरा के पास फतेहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर नहर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। लोगों ने तुरंत पुलिस और समाजसेवी नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक राहगीर की मदद से शव को नहर किनारे सुरक्षित निकाला गया। शव को टोहाना के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा है। पहचान न होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।