फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अमर उजाला फाउंडेशन की तहत अपराजिता कार्यक्रम आयोजित, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टीम ने किया जागरूक

पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद में शुक्रवार को अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से अपराजिता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को मनोरोग औ नशे के प्रति जागरूक किया गया। नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, एनटीसीपी की टीम ने छात्राओं को जागरूक किया और शपथ भी दिलवाई। इस दौरान जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी गौरव कुमार, कम्युनिटी नर्सिंग ऑफिसर रेणु कंबोज ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। एनटीसीपी की नर्सिग ऑफिसर ने तंबाकू और नशे से बचाव को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर सोशल वर्कर प्रवीन कुमार, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी नीतू डुडेजा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 110 छात्राएं मौजूद रही। जिला निगरानी एवं मूल्यांकन अधिकारी गौरव कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं से बचने के लिए नियमित दिनचर्या अपनानी चाहिए तथा परिवार और शिक्षकों के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए। कम्युनिटी नर्सिंग ऑफिसर रेणु कंबोज ने छात्राओं को संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन एक-दूसरे के पूरक हैं। एनटीसीपी की मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर ने छात्राओं को तंबाकू, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षा और करियर पर भी नकारात्मक असर डालता है। छात्राओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। उन्होनें कहा कि कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन और टेली मानस नंबर 14416 और 1800-891-4416 और तंबाकू कंट्रोल प्रोग्राम के हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 पर मदद ले सकते है। कैंसर के प्रति किया गया जागरूक अमर उजाला फांउडेशन की तरफ से छात्राओं को पंफलेट की जरिए कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल की नोडल अधिकारी नीतू डूडेजा ने कहा कि कैंसर बीमारी तेजी से फैल रही है। इसके प्रति जागरूकता होनी जरूरी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें