फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में बढ़ रहा बेसहारा पशुओं का आतंक, आमजन परेशान

टोहाना में बेसहारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते रामनगर में बेसहारा पशु ने एक नाबालिग बच्चे को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया,लेकिन बच्चा वहां से भाग गए। जिससे उसकी जान बच गई। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दे कि नगर परिषद द्वारा करीबन एक हजार रुपए प्रति सांड पकड़ने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है लेकिन उसके बावजूद शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते आए दिन हादसे सामने आ रहे है। इस टेंडर को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गौरव द्वारा नगर परिषद को शिकायत देकर उक्त टेंडर को रद्द करने की मांग की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें