जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार पिछले पांच दिन से हड़ताल पर है। इसके चलते सोमवार को भी जिले में एक भी रजिस्ट्री दोपहर तक नहीं हो पाई है। सरकार की तरफ से एसडीएम को रजिस्ट्री के आदेश दिए गए है लेकिन दोपहर तक एक भी पेपरलैस रजिस्ट्री को अप्रूव्ल नहीं दी गई। सोमवार को भी लोग रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय और ई दिशा केंद्र के चक्कर काटते रहे। हालांकि ई दिशा केंद्र में अन्य काम जारी रहे। सोमवार को जिले में 16 पेपरलैस रजिस्ट्री के लिए आवेदन हुए है जबकि पहले 300 से ज्यादा अटकी हुई है।